BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: विनिता सिंह के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 83000 रुपये को साईवर सेल ने वापस कराया

Admin

Wed, Feb 19, 2025
बलिया। शिकायतकर्ती विनिता सिंह पत्नी सुधीर सिंह निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ती के पति के सेन्ट्रल बैंक खाते से दिनाँक-11.12.2023 को क्रमशः 50000.00 रूपये व 33000.00 रूपये कुल-83000.00/- रूपये (शब्दो में- तिरासी हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था । पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-19.02.2025 को शिकायतकर्ती विनिता सिंह के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-83000.00/- रूपये वापस कराया गया । शिकायतकर्ती श्रीमती विनिता सिंह द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । *थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलिया-* 1.निरीक्षक अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बलिया) 2.निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया) 3.मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया) 4. अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया) 5.आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया) 6.आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया) 7.आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया) 8.म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया) 9.म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम)

विज्ञापन

जरूरी खबरें