BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

इन्दू देबी का शव गंगा किनारे बेयासी पुल के पास मिला : इन्दू देबी के पति ओम प्रकाश दुबे की तलाश जारी,शिवराम पुर घाट पर मोटर साइकिल मिली

Ajay Mishra

Tue, Aug 11, 2026

बलिया। आज 11 अगस्त को समय लगभग 14:30 बजे थाना दुबहड़ पर सूचना प्राप्त हुई की एक अज्ञात महिला का शव गंगा नदी(बयासी पुल) के पास बहता हुआ किनारे की तरफ आया हुआ है, सूचना पर तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर अज्ञात महिला के शव को नियमानुसार कब्जे में लिया गया है, शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हॉउस बलिया भेजा गया, महिला के शव को शिनाख्त किया गया तो पता चला कि इन्दू देवी(उम्र करीब 52 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश दूबे का है, परिजनों से पूछताछ पर पता चला कि ओम प्रकाश दूबे व उनकी पत्नी कल शाम को करीब 07.00 बजे घर से जल लेने गंगा नदी पर आये थे उसके बाद उनकी किसी को जानकारी नही थी, इसी क्रम में थाना कोतवाली के विचलाघाट चौकी क्षेत्रान्तर्गत में शिवरामपुर घाट पर एक मोटर साइकिल मिली, जिसे पता चला कि यह मोटरसाइकिल ओमप्रकाश दूबे की है, एनडीआरएफ व पुलिस टीम की तरफ से सर्च किया जा रहा है । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस एन डी आर एफ और अन्य पुलिस की टीम एडवोकेट ऒम प्रकाश दुबे का पता लगा रही है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ओम प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी गंगा नदी में गये जल लेने गये थे कि गंगा की तेज धारा में वे वह गये और डूब गये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें