BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

थाना चित्तबड़ागांव के चित्तबड़ागांव तिराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र : जीर्णोद्धार मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केन्द्र का SP द्वारा किया गया उदघाटन और थाने का निरीक्षण किया गया

Ajay Mishra

Sat, Jun 20, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना चितबड़ागाँव पर जीर्णोर्द्धारित मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया गया तथा थाने का किया गया औचक निरीक्षण।

आज दिनांक-20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना थाना चितबड़ागाँव पर जीर्णोर्द्धारित मिशन शक्ति केन्द्र व पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया गया तथा थाना चितबड़ागाँव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित थानों के कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रों के रख-रखाव व यक्ष ऐप के माध्यम से ग्राम मोहल्ला के नाम को जोड़ना व साइबर संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी कर कार्यालय के रजिस्टरों का औचक निरीक्षण कर सर्व सम्बन्धित को अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । थाना परिसर में मौजूद सभी आरक्षी/प्रशिक्षु आरक्षियों और महिला आरक्षियों के कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन अक्षय कुमार, पीआरओ कौशल कुमार पाठक व थानाध्यक्ष चितबड़ागाँव बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें