BREAKING NEWS

शिकायतकर्ता की शिकायत पर धन को होल्ड कराते हुए कराया गया वापस,धन वापस मिलने पर पुलिस की प्रशंसा

को कड़ी फटकार,निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कारवाई,धीमी प्रगति पर भड़के जिलाधिकारी

112 विवादों में 10 का हुआ मौके पर ही निस्तारण

पुलिस ने चोरी के सामान और नगदी के साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया

एम आर एफ सेन्टर बन्द मिले तो होगी FIR, DM ने दी अधिकारियों को चेतावनी,कूंड़ा उठान,नाला सफाई और MRFमें लापरवाही बर्दाश्त

Advertisment

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में DM सख्त,अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं : को कड़ी फटकार,निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कारवाई,धीमी प्रगति पर भड़के जिलाधिकारी

Ajay Mishra

Tue, Jul 7, 2026

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन एवं सड़क निर्माण कार्यों में वित्तीय प्रगति शत-प्रतिशत होने के बावजूद भौतिक प्रगति अपेक्षाकृत कम है, जिसे तत्काल सुधारते हुए विभागों की रैंकिंग ग्रेड ‘बी’ से ‘ए’ में लाई जाए। पोषण अभियान की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, वहीं निर्माण कार्यों की ‘बी’ ग्रेड रैंकिंग पर तेजी से कार्य कर बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सीसी रोड के चार निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन निर्माण कार्यों को पूरा किया जा चुका है, उन्हें बिना विलंब संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए।

पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को खाकी बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को हर हाल में अगस्त तक पूरा करने तथा बसंतपुर स्थित उदासीन मठ के विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेलहरी में लगभग 4.6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अकादमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश भी दिए।इब्राहिमाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आधुनिक कार्यशाला, प्रशिक्षण कक्ष एवं अन्य निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति संतोषजनक न मिलने तथा समय सीमा बीत जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को जिले में चल रही सभी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिकल बाईपास के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी सहित सीडीओ ओजस्वी राज एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें