BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

मिशन शक्ति 05 के तहत किया गया बालिकाओं को जागरुक : मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा एंव जागरुकता का पढ़ाया गया पाठ

Ajay Mishra

Sun, Sep 28, 2025

संवाददाता /जितेंद्र यादव (जीतू)

बलिया : मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बांसडीह में रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा,सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया,बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। वही बच्चों ने कई सवाल दागे जिसके संबंध में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के प्रभारी अधिकारी धनेश सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। किसी भी स्थिति में आप कमजोर नहीं हैं। सबसे बड़ा मामला सायबर क्राइम का आ रहा है। किसी भी अंजान नंबर से फोन आने पर उसके झांसे मे न आएं,किसी को फोन पर कुछ भी न बताएं। खुद छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर-परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें।किसी प्रकार की घटना होती है तो वह बर्दाश्त न करें, बल्कि इसका पुरजोर विरोध करें। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके। स्कूल में पढ़ने वाली बहुत सारी छात्राएं भी कोई घटना होती है तो उसको अपने घर पर शेयर नहीं करती है। स्कूल में पढ़ रही हैं, इसलिए आप सभी जागरूकता दिखाएं,कोई भी बात हो,तो इसकी जानकारी अपने स्वजन को जरूर दें, जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लें। यदि जागरूक रहेंगी तो निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। सभी बच्चों को मिशन शक्ति का पैंपलेट दिया गया। जिसमें 1090 वूमन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें