BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

रिहायशी और वी आई पी मुहल्ले में अवैध बस अड्डा,हटाने की मांग : दिनभर अनेक बसे खड़ी होने और इनके आने पर ई रिक्सा से जाम की स्थिति, पैदल चलना दुरुह

Ajay Mishra

Thu, Nov 20, 2025

बलिया।बलिया शहर की हृदय स्थली जापलिंन गंज मुहल्ला में अवैध बस स्टैण्ड बन जाने से स्थानीय नागरिकों का आना-जाना व रहना अत्यंत कठिन हो गया है। कभी कांग्रेस के दिग्गद नेता बच्चा पाठक,विक्रमा दित्य पाण्डेय और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी को हराने वाले एकमात्र सांसद जगन्नाथ चौधरी का आवास व मजमा हुआ करता था,उसके पहले स्वतंत्रता संग्राम के बड़े सेनानी और आजाद भारत में बलिया के पुलिस कप्तान (एस०पी०)रहे पण्डित महानन्द मिश्र का आवास है और उन्हीं के नाम पर बनी सड़क जिसका नामकरण पण्डित महानन्द मिश्र मार्ग की पट्टिका लगा है उसी सड़क पर अवैध बस स्टैण्ड बन जाने से उस मुहल्ले की दुर्दशा हो ग ई है‌ जिसकी गलियां 30 फिट चौड़ी और हर घर के पीछे 20फिट का सेनेटरी लेन बनाया गया था और मुख्यमार्ग जो बलिया-बैरिया मुख्यमार्ग से नयाचौक तक जाता है जो पण्डित महानन्द मिश्र मार्ग से जाना जाता है,अवैध बस स्टैण्ड की भेंट चढ़ गया है।इस मुहल्ले को बड़े ही सिद्दत से जाफरिन नामक अंग्रेज कलेक्टर द्वारा बसाया गया था जो शहर की हृदय स्थली है उसे अवैध बस स्टैण्ड बनाकर और बेतरतीब बसें व ई-रिक्सा खड़ा करके पैदल चलने लायक भी नहीं छोड़ा गया है।

स्थानीय नागरिकों रमा शंकर पाण्डेय,अनिल पाण्डेय और पत्रकार अजय मिश्र ने शासन व प्रशासन से इस अवैध बस स्टैण्ड को इस क्षेत्र और शहर से दूर हटाने की मांग किया गया है। इसी आशय का पत्र पत्रकार अजय मिश्र द्वारा प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के नारायणी टाकिज स्थित कार्यालय पर प्राप्त कराया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें