BREAKING NEWS

तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई,देश भक्ति का गूंजा नारा

श्रद्धांजलि सभा के पूर्व तिरंगा यात्रा भी निकाला गया,दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह को भी दी ग ई श्रद्धांजलि

महिला के पति ने थाना पर सूचना दी थी कि उसका भतिजा ही हत्या कर दिया है

इन्दू देबी के पति ओम प्रकाश दुबे की तलाश जारी,शिवराम पुर घाट पर मोटर साइकिल मिली

हल्दी क्षेत्र में विद्युत तार बदलने और ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Advertisment

दुबहड़ मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा : तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई,देश भक्ति का गूंजा नारा

Ajay Mishra

Wed, Aug 12, 2026

"संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

हल्दी(बलिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को ' हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयोजित दुबहर मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे 'रिंकू' के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिन में एक बजे हल्दी थाने से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जोश के साथ आगे बढ़े। यात्रा हल्दी थाना परिसर से निकलकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी और बीआरसी केन्द्र परिसर स्थित सेनानी शिलापट्ट पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान आगे ई-रिक्शा पर देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे, जिससे पूरे माहौल में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में पैदल चल रहे भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों के हाथों में लहराते तिरंगे आकर्षण का केन्द्र रहा। सेनानी शिलापट्ट पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया गया। इस अवसर पर रिंकू दुबे ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाते है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह, परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेन्द्र सिंह,रणधीर सिंह चिक्कू,राजेन्द्र पाण्डेय,अजेय किशोर सिंह, अवधेश सिंह,श्री प्रकाश राय पप्पु, बृजकिशोर पाठक, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राजीव दुबे,निर्मला सिंह,बृजभूषण पाण्डेय,अजहर हुसैन,बृजेश कुमार पाण्डेय,संतोष सिंह पिंटू,मंटू सिंह, अमित सिंह,वीरेन्द्र चौबे,दिनेश पाठक,सोनू पाठक,,संपूर्णानंद, हरिशंकर पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें