BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: कल 18मार्च की रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक उपरगामी सेतु पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा

Admin

Mon, Mar 17, 2025
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट, सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड लोनिवि, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं कार्यदायी संस्था से अनुबन्धित फर्म के इन्जीनियर के उपस्थिति में रेलवे उपरगामी सेतु (रेलवे ओवर ब्रिज) के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने एवं मरम्मत कार्य और उससे प्रभावित होने वाले यातायात के विषय में गहन विचार- विमर्श किया गया। सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 मार्च,2025 की रात्रि 08 बजे से दिनांक 19 मार्च, 2025 के प्रातः 06 बजे तक सम्पूर्ण उपरगामी सेतु को लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मरम्मत कार्य सम्पादित कराये जाने के लिए हस्तगत कर दिया जायेगा। इस अवधि में सेतु के ऊपर किसी भी प्रकार का यातायात पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। प्रातः 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक यह उपरगामी सेतु दो पहिया, तीन पहिया एवं हल्के कार इत्यादि वाहनों के यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। किसी भी दशा में सेतु पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को रात्रि में रेलवे उपरगामी सेतु (रेलवे ओवर ब्रिज) के कार्यों को तेजी से कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया दिनांक 18.03.2025 से प्रत्येक दिवस, रेलवे उपरगामी सेतु (रेलवे ओवर ब्रिज) के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने एवं मरम्मत कार्य के पूर्ण होने तक अथवा कार्यावधि के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा अन्य निर्देश दिये जाने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें