BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

दुबहड़ हास्पिटल से ढेलहवा बाबा मार्ग के चौड़ीकरण,सुन्दरीकरणका भूमिपूजन : परिवहन मंत्री दया शंकर ने सदर विधानसभा के दुबहड़ अस्पताल से ढेलहवा बाबा मार्ग का किया भूमिपूजन

Ajay Mishra

Mon, Jun 29, 2026

संवाददाता/जितेन्द्र यादव जीतू

दुबहड़(बलिया)।सदर विधानसभा में 45 करोड़ की लागत से दुबहड़ हास्पिटल से ढेलवहा बाबा मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन उत्तर-प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने बताया कि यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 को बांसडीह-सोनवानी संपर्क मार्ग से जोड़ेगी। 45 करोड़ 76 लाख 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क 6.8 किलोमीटर लंबी होगी। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित कृषि सामग्री को बलिया मंडी तक पहुंचाने के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध कराना है। यह मार्ग दुबहड़ और बेलहरी क्षेत्र पंचायत के आधा दर्जन ग्रामसभाओं को आपस में जोड़ेगा, जिससे लगभग 50 हजार आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों को आवागमन के लिए एक सुगम मार्ग मिलेगा,जिससे उनकी यात्रा आसान हो जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि यह मार्ग चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच को भी बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को सीधे सड़कों से जोड़कर ग्रामीणों को शहरों तक पहुंचाना चाहती है, ताकि उनका जीवन आसान और सरल हो सके।मंत्री ने बलिया सदर विधानसभा के साथ-साथ पूरे जनपद में विकास कार्यों को गति देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुबहड़ मंडल के युवा अध्यक्ष रिंकू दुबे ने किया। इस अवसर वीरेन्द्र चौबे,हरिशंकर पाल, गोरे पाण्डेय,दिनेश तिवारी,भीम सिंह, रवि दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें