BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

ग्रीनफील्ड पर अण्डर पास की मांग को लेकर कछुआ वासियों ने किया अनशन : ग्रामवासी अण्डर पास की मांग को लेकर आन्दोलन और तेज करने और आमरण अनशन करने की दी चेतावनी

Ajay Mishra

Mon, Jun 8, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। सोमवार को भी प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक अनशन किया। ग्राम वासियों ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता आजाद भोला पाण्डेय ने बताया कि अंडरपास के अभाव में क्षेत्र के लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीणों, किसानों और छात्रों की सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण नितांत आवश्यक है।

भोला पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलनकारी आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अंडरपास का निर्माण होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। क्रमिक अनशन में प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, कल्याण सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लक्की सिंह, भीम सिंह, युवा भाजपा नेता गोलू दुबे, किरन वर्मा,गगन पाण्डेय, जय प्रकाश गुप्ता, छोटू यादव, दिनेश चौबे, पिंटू पाण्डेय, राजकुमार खरवार, राकेश दुबे,मुर्तजा अंसारी,अनिल यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें