भीमपुरा और बांसडीह थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से निकाले धन को कराया वापस : 10449 भीमपुरा पुलिस और 77032 रुपये बांसडीह पुलिस द्वारा खातेदार के खाते में कराया गया वापस
बलिया ।थाना बांसडीह और भीमपुरा थाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाले गये धन को होल्ड कराते हुए सम्बन्धितों के खाते में कराया वापस।
थाना भीमपुरा जनपद बलिया साइबर पुलिस टीम ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के बैंक खाता से धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये Money_Restoration Portal का प्रयोग करते हुए 106(3) BNSS के तहत रु0 10,499/- की धनराशि पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।
उल्लेखनीय है कि पीड़ित/ आवेदक चमन कुमार यादव पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी ग्राम कट्या थाना- भीमपुरा जनपद बलिया के बैंक खाते से रु0- 15,000/- का फ्राड किया गया। जिसकी जानकारी होने पर शिकायतकर्ता द्वारा 1930 व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की धनराशि में से रु0- 10,499/- रुपये को होल्ड कराया गया तत्पश्चात MRM PORTAL के माध्यम से धारा 106(3) BNSS के तहत होल्ड धनराशि रु0- 10,499/- को दिनांक 10/07/2026 को आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया है।।
अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक/ पीड़ित उपरोक्त द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना भीमपुरा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई।
थाना भीमपुरा पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, थाना- भीमपुरा, जनपद बलिया
2. उ0नि0 रवि वर्मा, प्रभारी साइबर हेल्पडेस्क थाना- भीमपुरा, बलिया
3. क0आ0 दुर्गेश विश्वकर्मा थाना- भीमपुरा, बलिया
4. आ0 राहुल यादव थाना- भीमपुरा, बलिया
5. म0आ0 रागिनी कन्नौजिया थाना- भीमपुरा, बलिया
ऐसे ही थाना बांसडीह, जनपद बलिया पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 77,032 /- रूपये पीड़ित के खाते में कराया गया वापस।
उल्लेखनीय है कि पीड़ित श्री सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 रामजी सिंह निवासी दराव थाना बांसडीह जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना बांसडीह बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के स्टेट बैंक आफ इण्डिया के A/C No. 32623041192 IFSC CODE SBIN0006048 के खातें से दिनाँक- दिनांक 23/11/2025 व 24/11/2025 को कुल-1,48,499/- रूपय फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निर्देशन में थाना बांसडीह बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 10/07/2026 को पीड़ित सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 रामजी सिंह निवासी दराव थाना बांसडीह जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि में से 77,032/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना बांसडीह पुलिस टीम बलिया-
1-प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया
2-उ0नि0 अनूप कुमार ( साइबर प्रभारी थाना बांसडीह बलिया )
3-क0आ0ग्रेड-ए उपेन्द्र मौर्य (साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह बलिया )
4-म0आ0 अंजू गौतम (साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह बलिया )।
विज्ञापन
