BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

बैरिया पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा : बिहार के अभियुक्त से 14.445 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,मुकदमा दर्ज

Ajay Mishra

Fri, Jul 25, 2025

संवाददाता जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया । बैरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 25 जुलाई 2025 को उपनिरीक्षक सरीमन सोनकर और उपनिरीक्षक अजय कुमार अपनी टीम के साथ कस्बा बैरिया में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाबा लक्ष्मण दास फिल्ड के पास से बिहार के छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के नगदीहा निवासी संतोष गिरी पुत्र भुनेश्वर गिरी को रात 1:15 बजे हिरासत में लिया। अभियुक्त के दो बैगों की तलाशी में कुल 14.445 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 3 बोतल रॉयल स्टैग (750 ML), 3 बोतल मैजिक मोमेंट (750 ML), 3 बोतल सिग्नेचर (750 ML), 3 बोतल सिग्नेचर (375 ML), 3 बोतल रॉयल स्टैग (375 ML), 3 बोतल मैकडावल (375 ML) और 24 टेट्रा पाउच ऑफिसर्स च्वाइस (180 ML) शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बैरिया में मुकदमा संख्या 278/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सरीमन सोनकर, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें