थाना उभांव पुलिस ने नदी में मिले शव से सम्बन्धित घटना का किया अनावरण : आत्महत्या,दुष्प्रेषण व साक्ष्य मिटाने से सम्बन्धित 4 अभियुक्त गिरफ्तार
Ajay Mishra
Wed, May 20, 2026
बलिया। थाना उभाव जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण व साक्ष्य मिटाने से सम्बन्धित प्रकाश में आए 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसडा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण मे तथा प्र0नि0 दिनेश कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.05.2026 को थाना उभांव पर सूचना प्राप्त हुई कि करीमगंज घाघरा नदी मे लावारिस अज्ञात मृतका के शव को लावारिस अवस्था मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा नदीं में फेक दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम को अवगत कराते हुए अज्ञात मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु हैंगिंग से होना पाया गया तथा शव की सिनाख्त निशा पुत्री विसेश्वर निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष के रूप मे हुई । विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि विसेश्वर की पुत्री निशा जो किसी लडके से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, पूर्व मे उसके साथ कही भागकर चली गयी थी, निशा के घर के लोग उसके पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा, चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा, चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया निशा की शादी अन्यत्र कहीं करना चाहते थे, तो निशा अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, इसी बात को लेकर निशा को उसके परिजन उसको काफी प्रताड़ित करते थे, प्रताडना के कारण दिनांक 16.05.2026 को सुबह अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे छत में लगे हुक में गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी, मृत्यु के उपरान्त पुलिस के भय से व मुकदमा से बचने के लिए 1. पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा 2. चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा 3. चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा वाहन बोलेरो संख्या सं0 UP54Q8676 के चालक व वाहन स्वामी 4. इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी बरवन रत्तीपट्टी बलिया से मृतका निशा का शव करीमगंज के पास साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घाघरा नदी में करीमगंज घाट पर पानी में फेंक कर वापस चले गये । जिस सम्बन्ध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 108,238बी बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व अनावरण घटना सम्बन्धित उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. विसेश्वर पुत्र मिर्जा 2. चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा 3. श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासीगण नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 4. इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया को बोलेरो सं0 UP54Q8676 से जाते समय भीमपुरा-मालीपुर रोड पर समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उक्त बोलेरों वाहन में रखी हुई आत्महत्या में प्रयुक्त 01 अदद रस्सी बरामद किया गया तथा बोलेरो सं0 UP54Q8676 को धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 100/2026 धारा 108, 238बी बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया
गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता-
1. विसेश्वर पुत्र मिर्जा निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया (पिता)
2. परशुराम पुत्र मिर्जा निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया(चाचा)
3. श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा निवासी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया(चाचा)
4. इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद निवासी फरहा लौकी नवादा थाना भीमपुरा जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना उभांव,उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र थाना उभांव,रि0का0 कृष्णा प्रजापति थाना उभांव, रि0का0 दीपक कुमार यादव थाना उभांव जनपद बलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
