थाना बांसडीह रोड पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : 4 अदद .315 बोर और 1 अदद पिस्टल 9एम एम तथा 2 मोटरसाइकिल बरामद
Ajay Mishra
Sat, Aug 30, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व मे थाना बासंडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक-30.08.2025 को उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा मय हमराह टीम के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु/वाहन, में बांसडीहरोड तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि दो व्यक्ति सहतवार की तरफ से अपने-अपने पास काफी मात्रा में अवैध कट्टा/ पिस्टल लेकर बलिया की तरफ आ रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । इस पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास चेकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद दो बाइक सहतवार की तरफ से आती हुई दिखाई दिये कि मुखबीर खास ने इशारा करके बताया कि साहब यही वह गाड़िया है जिसके सम्बन्ध मे मैंने आपको बताया था ।
मोटर साईकिल चालकों को रोकने के प्रयास किया गया तो उक्त मोटर साइकिल चालकों के द्वारा गाड़ी घुमाकर भागना चाहे किन्तु हिकमत अमली से मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा उक्त व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो हिरो स्पलेण्डर प्लस गाड़ी नं0 UP 61 AV 6490 पर बैठा व्यक्ति अपना नाम उमेश कुमार राम पुत्र झन्कू राम निवासी मलिकपुरा थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र 26 वर्ष व सुपर स्पलेण्डर गाड़ी नं0 UP 61 AZ 2542 पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र हरिनाथ राम निवासी कठही थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो उमेश कुमार उपरोक्त के पास से 02 अदद कट्टा (0.315 बोर) व अजीत कुमार उपरोक्त के पास से 02 अदद कट्टा (0.315 बोर) व 01 अदद पिस्टल ( 9.00mm) बरामद हुआ । उपरोक्त बरामद दोनों वाहन को धारा 207 M.V. Act में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 146/2025 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. उमेश कुमार राम पुत्र झन्कू राम निवासी मलिकपुरा थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर उम्र 26 वर्ष
2. अजीत कुमार पुत्र हरिनाथ राम निवासी कठही थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1. अभि0 उमेश कुमार उपरोक्त के पास से 02 अदद कट्टा (0.315 बोर) व हिरो स्पलेण्डर प्लस नं0 UP 61 AV 6490
2. अभि0 अजीत कुमार उपरोक्त के पास से 02 अदद कट्टा (0.315 बोर) व 01 अदद पिस्टल ( 9.00mm) व सुपर स्पलेण्डर नं0 UP 61 AZ 2542
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 संदीप कुमार थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 अजय कुमार सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
3. हे0का0 त्रिलोकी भारती थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
4. का0 रमेश मिश्रा थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
5. हे0का0 विनीत यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
6. का0 हरिकेश यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
विज्ञापन
