BREAKING NEWS

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

राज्य स्तरीय चयन गाजियाबादमें में सम्पन्न हुआ

क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा,जरुरी सामान दवाई वितरित

Advertisment

बिहार जा रहे ट्रक ने बिहार से बलिया आ रहे दो सगे भाईयों को मारा टक्कर : टक्कर लगने से गम्भीर रुप से घायल दोनो‌ भाईयों की मौत,जिला अस्पताल में शुभ चिन्तकों की भींड़

Ajay Mishra

Wed, Nov 19, 2025

बलिया। आज 19 नवम्बर को समय लगभग 14.40 बजे थाना नरहीं अन्तर्गत भरौली पुल पर एक ट्रक (UP21CT 5082) जो भरौली की तरफ से बिहार की ओर जा रहा था तथा दो सगे भाई बाइक सवार जो बिहार की तरफ से भरौली की तरफ आ रहे थे । दोनो व्यक्ति जिनका नाम क्रमश: 1.अंकित यादव पुत्र गोधन यादव उम्र करीब 22 वर्ष और दूसरे भाई कृष्ण यादव पुत्र गोधन यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण मोहन छपरा थाना दुबहड़ जनपद बलिया दोनों को ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए टक्कर मार दिया गया था जिनको गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया ।

इस संबंध में उनके परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मौके पर लॉ एण़्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

उक्त जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें