अजय यादव के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये रुपये को कराया वापस : 40700 रुपये को साइवर सेल ने कराया वापस
Ajay Mishra
Sat, Oct 11, 2025
बलिया।14.08.2024 को शिकायतकर्ता अजय यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी अपायल थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व साइबर सेल कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी कि जिसमें शिकायतकर्ता के युनियन बैंक खाते से दिनाँक-14.08.2024 को कुल-48000.00/- रूपये (शब्दो में- अठतालिस हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-11.10.2025 को मा0 न्यायालय के आदेश क्रम में शिकायतकर्ता श्री अजय यादव को धोखाधड़ी की धनराशि कुल-40700.00/- रूपये वापस करा दिया गया है तथा शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है । शिकायतकर्ता अजय यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
जनपदीय साइबर सेल/थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलियाः-
1- निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- उ0नि0 मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल)
4- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान खान (साइबर सेल)
5- मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
7- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
9- आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
10- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
11- क0आ0 शीतांशु सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
विज्ञापन
