BREAKING NEWS

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

राज्य स्तरीय चयन गाजियाबादमें में सम्पन्न हुआ

क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा,जरुरी सामान दवाई वितरित

Advertisment

सदर कोतवाली क्षेत्र में ‌एक व्यक्ति को गोली मार दी ग ई है : दवा व्यापारी अरुण गुप्ता को अज्ञात‍ व्यक्तियों द्वारा गोली मार दिया गया है

Ajay Mishra

Wed, May 21, 2025

बलिया। आज दिनांक 21/05/2025 को थाना कोतवाली बलिया के ऑक्टेनगंज चौकी क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अरुण कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 ब्रज किशोर गुप्ता उम्र 64 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 20 कासिम बाजार ऑक्टेनगंज थाना कोतवाली बलिया को गोली मार दी गयी । गोली उनके कमर के पास लगी है । मजरूब को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया । मजरूब अरूण कुमार गुप्ता की मेडिकल की दुकान है । मौके पर उच्चाधिकारीगण मय फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा चुका है, मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं । कानून व्यवस्था सामान्य है। परिवार वालों से घटना की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने एक विडियो बाइट में बताया कि सदर कोतवाली थानान्तर्गत दवा व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता जो सुबह टहलने निकले थे उन्हें गोली मार दी ग ई,तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बनारस ले जाया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कारवाई के साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी ग ई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें