BREAKING NEWS

देर रात दबिस देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेंज दिया गया

दया शंकर के जन्मदिन के अवसर पर क ई जगह हुआ सुन्दर काण्ड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ,

आपरेशन मुस्कान के तहत सूचना मिलने के 50 घंटे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद,परिजनों को किया सुपूर्द

फरियादियों के समस्याओं का त्वरित समाधान का किया गया प्रयास,कुल94 प्राप्त शिकायतों में 13 का समाधान मौके पर

विधिक प्राधिकरण बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश ने वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण किया

Advertisment

थाना नगरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्टमें दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया : देर रात दबिस देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेंज दिया गया

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 28.06.2026 को व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराह के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैगे0 एक्ट थाना नगरा जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना दिया कि साहब उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तगण जिसे आप लोग तलाश कर रहे हैं उसमे से अभियुक्त बलवन्त कुमार व बबलू राम उपरोक्त अपने अपने घर पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाये तो उन्हे पकड़ा जा सकता है । मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास करके थाना स्थानीय से व0उ0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण मय सरकारी वाहन के अभियुक्त 1. बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा जनपद बलिया के घर दबिश दिया गया तो अपने घर पर मौजूद मिला जिसे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैगे0 एक्ट का बोध कराते हुए समय करीब 00.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तत्पश्चात अभियुक्त 2. बबलू राम पुत्र सिवलोचन निवासी पचवारा थाना रसडा बलिया के घर दबिश दिया गया तो अपने घर पर मौजूद मिला जिसे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यूपी गैगे0 एक्ट का बोध कराते हुए समय करीब 01.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया व कराया गया , तथा गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्तगणों के परिजनों को मौके पर करा दिया गया। बाद उपरोक्त कार्यवाही विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. बलवंत कुमार पुत्र हरिन्द्र राम उर्फ हरिश्चन्द्र सा0 चन्द्रवार दुगौली थाना नगरा बलिया उम्र करीब 32 वर्ष

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0-117/21 धारा 380,411,457 भादवि थाना नगरा बलिया 2- मु0अ0सं0-120/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया 3- मु0अ0सं0-124/21 धारा 41,411,413,414 भादवि थाना नगरा बलिया 4- मु0अ0स0-239/21 धारा 2/3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना नगरा बलिया 5- मु0अ0सं0-282/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 41,411,414 भादवि थाना रसडा बलिया 6- मु0अ0सं0-306/22 धारा 380,411,413,457 भादवि थाना हलधरपुर जनपद मऊ 7- मु0अ0स0-315/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हलधरपुर जनपद मऊ 8- मु0अ0सं0-298/22 धारा 380.411,457 भादवि थाना कोपागज मऊ 9. मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3(5),305(ए),317(2),317(4),331(4) बीएनएस, 10. मु0अ0सं017/2026 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस 11. मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना नगरा, बलिया

2. बबलू राम पुत्र स्व० शिवलोचन निवासी पचवार थाना रसडा बलिया उम्र करीब 31 वर्ष

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-306/22 धारा 380,411,413,457 भादवि थाना हलधरपुर मऊ 2- मु0अ0सं0-316/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हलधरपुर मऊ 3- मु0अ0सं0-298/22 धारा 380,411,457 भादवि थाना कोपागंज जनपद मऊ 4. मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3(5),305(ए),317(2),317(4),331(4) बीएनएस, 5. मु0अ0सं017/2026 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस 6. मु0अ0सं0 128/2026 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना नगरा, बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा जनपद बलिया

2. का0 चन्द्रशेखर चौहान थाना नगरा जनपद बलिया

3. का0 श्रवण कुमार यादव थाना नगरा जनपद बलिया

4. का0 रमेश चौहान थाना नगरा जनपद बलिया

5. रि0म0का0 सत्या पाण्डेय थाना नगरा जनपद बलिया

6. रि0म0का0 मुस्कान पाण्डेय थाना नगरा जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें