BREAKING NEWS

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में बाढ से निपटने के लिए किया गया अभ्यास

9870 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में लौटवाया गया

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

Advertisment

सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर में हमलावर को पुलिस ने पकड़ा : जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया संजय वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनाँक 10 जून को वादी मुकदमा द्वारा दिये गये प्राप्त प्रार्थना पत्र में शिकायत किया गया कि मेरे ही गाँव के अखिलेश यादव पुत्र मुन्ना यादव द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हंसुए से मेरे पीछे सिर पर वार कर दिया जिससे गंभीर चोटें आई हैं, इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0-205/26 धारा-109(1),352,351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था ।

इसी क्रम में आज दिनांक 11.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 नितेश कुमार गुप्ता मय हमराह हे0का0 मुकेश कुमार, रि0आ0 विनय पाल के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अखिलेश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी हरदेव सिंह का डेरा शिवपुर दीयर नम्बरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब 08.05 बजे अभियुक्त के घर से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

सम्बन्धित अभियोग-

1.मु0अ0सं0-205/26 धारा-109(1),352,351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.अखिलेश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी हरदेव सिंह का डेरा शिवपुर दीयर नम्बरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 नितेश कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी शिवपुर दियर थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

2.हे0का0 मुकेश कुमार, थाना कोतवाली, जनपद बलिया ।

3.रि0आ0 विनय पाल थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें