रसड़ा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश,दो गिरफ्तार : पुलिस ने चोरी के सामान और नगदी के साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया
Ajay Mishra
Sun, Jul 5, 2026
बलिया। थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 01 अदद HP लैपटाप, लैपटाप चार्जर, 01 अदद अमेरिकन टूरिस्टर बैग, 01 अदद लोहे की राड व 1,44,100/-(एक लाख चौवालीस हजार एक सौ रू0) बरामद ।
पुलिस अधीक्षक सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा रसड़ा रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.07.2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 03/07/2026 की शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया । जब मैं सुबह दुकान खोला तो मेरे काउण्टर का दराज टूटा हुआ था तथा उसमे रखे हुऐ पैसे व लैपटाप (HP)कम्पनी का गायब है, दिवाल को तोड़कर दरवाजा खोलकर अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दुकान में लगे (CCTV) फूटेज व अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 237/2026 धारा धारा 305ए,331(4) बढ़ोत्तरी धारा 317(2),61(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आए फर्नीचर की दुकान पर ही काम करने वाले कारीगर अभियुक्त 1. विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा निवासी हिता का पुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया व उसका साथी 2. विशाल कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी नरायन पुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को समय 06.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 01 अदद HP लैपटाप, लैपटाप चार्जर, 01 अदद अमेरिकन टूरिस्टर बैग, 01 अदद लोहे की राड व 1,44,100/-(एक लाख चौवालीस हजार एक सौ रू0) बरामद करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 237/2026 धारा धारा 305ए,331(4) ,317(2),61(2) BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा निवासी हिता का पुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष
2. विशाल कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी नरायनपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष
बरामदगी-
1. एक अदद HP लैपटाप
2. एक अदद लैपटाप चार्जर
3. एक बैग अमेरिकन टूरिस्टर रंग आसमानी
4. 1,44,100/- रूपये नकद,
5. एक लोहे की रॉड
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कुलदीप कुमार चौकी प्रभारी उत्तरी थाना रसड़ा, बलिया ।
2. हे0का0 रविन्द्र यादव थाना रसड़ा, बलिया ।
3. का0 पंकज कुमार थाना रसड़ा, बलिया ।
4. का0 अंकुर वर्मा थाना रसड़ा,बलिया ।
विज्ञापन
