BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

एक युवती के दुपट्टे से फांसी लगाए जाने की खबर पर पुलिस कर रही जांच : शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज कर पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है

Ajay Mishra

Wed, Jul 16, 2025

बलिया। आज समय लगभग 17.30 बजे थाना रसड़ा क्षेत्रान्तर्गत डायट पकवाइनार बलिया के परित्यक्त भवन में 01 लड़की के द्वारा अपने दुपट्टा से फांसी लगाने की सूचना चौकी पकवाईनार को प्राप्त हुआ। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी रसड़ा मय फोर्स फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मौके का परीक्षण कर शव को कब्जा पुलिस में लिया गया,शव की शिनाख्त प्रिया गिरि पुत्री सुरेन्द्र गिरि निवासी नरसिंह मठिया पकवाइनार उम्र लगभग 25 वर्ष के रुप में हुई । परिजनों से वार्ता कर व शव का पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया । मौके से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसका परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण की विस्तृत जाँच, साक्ष्य-संकलन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया है कि सायं 5.30 बजे पकवाइनार डाएट के परित्यक्त भवन में एक लड़की द्वारा दुपट्टे से फांसी लगाने की सूचना मिली और पहचान कराया गया तो उसकी शिनाख्त प्रिया गिरि पुत्री सुरेन्द्र गिरि जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, जो नरसिंह पुर मठिया की रहने वाली है,मौके पर एक सोसाईट नोट प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें