सदर कोतवाली पुलिस ने की डी जे संचालक के विरुद्ध कारवाई : महावीरी झण्डा जुलूस में मानकों से अधिक आवाज में डी जे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कारवाई
Ajay Mishra
Sun, Aug 17, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में न्यायालय एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.08.2025 को उ0नि0 बृजेश सिंह मय हमराह का0 जयसिंह, का0 अमन सिंह, का0 सर्वेश, का0 सूरज निषाद के महावीरी झण्डा जुलूस शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थे कि पुलिस चौकी ओक्डेनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत महावीरी झण्डा जुलूस में चल रहा डीजे वाहन सं0 यूपी 62 टी 0515 टाटा ट्रक के मालिक/संचालक संदीप केशरी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी मिसिर पोखरा थाना लक्सा जनपद वाराणसी मो0-9336929816, 9307458252, 9140656851 द्वारा बड़े-बड़े साउंड बाक्स काफी ऊँचाई तक बांधे हुए तेज आवाज में डीजे बजाते हुए आ रहे थे जिस कारण आम जन मानस में न्यूसेंस पैदा हो रहा था, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र, बीमार एवं वृद्ध जन तथा हृदय के रोगी को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा था एवं पर्यावरण दूषित होने तथा मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रसारण के लिये जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था । इस सम्बंध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त डीजे मालिक/संचालक संदीप केशरी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी मिसिर पोखरा थाना लक्सा जनपद वाराणसी के खिलाफ मु0अ0सं0 315/25 धारा 292 B.N.S. व 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 तथा 4 व 6 ध्वनि प्रदूषण अधिनियम-2000 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विज्ञापन
