BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाली ग ई धनराशि को वापस कराया गया : 9870 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में लौटवाया गया

संवाददाता जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू।

बलिया। थाना गड़वार, जनपद बलिया पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 9870.12 /- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस।

उल्लेखनीय है कि जयमंगल राम पुत्र गणेश राम निवासी ग्राम सवन थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के Uttar Pradesh Gramin Bank के खातें से दिनाँक- 27.02.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 11.06.2026 को शिकायतकर्ता जयमंगल राम पुत्र गणेश राम निवासी ग्राम सवन थाना गड़वार जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में आवेदक के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया

1-थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया

2-उ0नि0 अब्दुल हफीज ( साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया )

3-हे0का0 भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर) थाना गड़वार बलिया

4-आरक्षी विवेक कुमार यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया )

5-आरक्षी लवकुश गुप्ता (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया )

6-म0आ0 रागिनी यादव ( साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया)।

विज्ञापन

जरूरी खबरें