BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

दो बालिकाओं को किया गया परिजनों को सुपुर्द : दो गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को 8 घंटे के अन्दर किया गया बरामद

Ajay Mishra

Sun, Jun 8, 2025

बलिया । थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत 02 गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं को मात्र 08 घण्टे के अन्दर तत्परता पूर्वक गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में पायी सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना बांसडीह अन्तर्गत क्षेत्र पोखरा वार्ड नं 1 कस्बा बांसडीह बलिया में 02 नाबालिक बालिका जो अपने घर से खेलते , घूमते फिरते हुए भटक गई थी जिनकी गुमसुदा होने की सूचना पर थाना बांसडीह पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ-साथ प्रत्येक थाने पर बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप जिसमें संभ्रान्त नागरिकों को जोड़ा गया है तथा सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए व्यापक स्तर पर फोटो का प्रचार प्रसार करते हुए मात्र 08 घण्टे के अन्दर उक्त बालिकाओं को सकुशल ढूंढ लिया गया जो ग्राम देवडीह में मिली ।

उक्त दोनो नाबालिक बालिकाओं को उनके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया । बासंडीह पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ढूढने में सफलता हासिल होने पर समस्त क्षेत्रवासी बांसडीह द्वारा बलिया पुलिस की सराहना की जा रही है ।

1. प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री संजय सिंह

2. चौकी प्रभारी कस्बा बांसडीह श्री नीरज यादव

विज्ञापन

जरूरी खबरें