BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार : गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद:सिकन्दरपुर पुलिस

Ajay Mishra

Wed, Sep 3, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार व प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज 03सितम्बर को उ0नि0 प्रशान्त दुबे मय हमराह टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में थाना क्षेत्र के नगरा मोड़ पर मौजूद थे कि मुखविर खास ने आकर बताया कि 02 मोटर साइकिल चोर, चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ लिलकर गेट के पास खड़े है यदि जल्दी किया जा तो पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लिलकर गेट के पास पहुंचकर खड़े 02 व्यक्तियों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 राम निवास पाण्डेय नि0 चन्दाडीह थाना उभांव जनपद बलिया 2. ऋषभ पुत्र विनोद गोड नि0 बलईपुर थाना आन्दर जिला सिवान, बिहार बताया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल कलर ब्लैक सिल्वर नं0 BR 29 AR 2445 व हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल कलर ब्लैक नं0 DL 5 SH 3531 बरामद किया गया । उपरोक्त मोटरसाइकिल के बारे मे कड़ाई से पूछा गया तो बताये कि साहब हमलोग जीवन यापन के लिए वाहन चोरी करके बिहार राज्य ले जाकर बेच देते है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 267/25 धारा,317(2),317(4),318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 267/25 धारा 317(2), 317(4), 318(4) BNS थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

बरामद वाहन का विवरण

1. स्प्लेण्डर प्लस कलर ब्लैक सिल्वर नं0 BR29AR2445 (वास्तविक रजि.नं. BR 29 AR 7669)

2. मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर कलर ब्लैक नं0 DL5SH3531

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

अभियुक्त निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 राम निवास पाण्डेय नि0 चन्दाडीह थाना उभांव जनपद बलिया

1. मु0अ0सं0 203/21 धारा 41/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना उभांव, बलिया

2. मु0अ0सं0 177/24 धारा 379/411/414/420 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना उभांव, बलिया

3. 3.मु0अ0सं0 505/22 धारा 41/411 भादवि थाना बैरिया, बलिया

4. 4.मु0अ0सं0 12/23 धारा 379/411 भादवि थाना रसड़ा, बलिया

5. मु0अ0सं0 214/23 धारा 379/411/413/414/467/468/471 भादवि व 9 आयुध अधि0 थाना बांसडीहरोड बलिया

6. मु0अ0सं0 195/22 धारा 379/411 भादवि थाना दुबहड़, बलिया

7. मु0अ0सं0 04/23 धारा 41/411 भादवि थाना दुबहड़, बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0 नि0 श्री प्रशांत दूबे

2. उ0नि0 शकील अहमद

3. हे0 का0 दिनेश सिंह

4. का0 रविशंकर पटेल

5. का0 पंकज यादव

6. का0 अमित कुमार सभी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें