BREAKING NEWS

परिवहन मंत्री दया शंकर ने सदर विधानसभा के दुबहड़ अस्पताल से ढेलहवा बाबा मार्ग का किया भूमिपूजन

सांसद सनातन पाण्डेय ने कहाकि देश के साथ छलावा व धोखा हुआ है,केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने जनता को ठगा है

गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु/आभूषण और 1,05,000 नगद मिला

परमिट,फिटनेश और बीमा जरुरी, नहीं रहने पर नहीं चलेगा स्कूल वाहन,जीपीएस लगा होना भी जरुरी,नियम तोड़ने पर होगी कारवाई

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राज्य सेवा प्राधिकरण बलिया के निर्देशन में साक्षर एवं जागरुक किया गया

Advertisment

थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु/आभूषण और 1,05,000 नगद मिला

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 25.06.2026 को मैं सपरिवार वाराणसी गया हुआ था, घर बन्द था, किरायेदार भी गर्मी की छूट्टी में घर गये हुए थे कि दिनांक 26/27.06.2026 की रात्रि में मेरे घर में चोरी हो गयी । मुझे सूचना मिली तो मैं घर आया तो देखा कि मकान के दरवाजों का ताला टूटा हुआ है । घर में रखा आभूषण चोरी हो गया है ।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु तथा अभियुक्तगणों की तलाश हेतु टीमें लगा दी गयी थी । इसी क्रम में दिनांक 28.06.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 305a,331(4),317(2),317(4),61(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. उमेश राम पुत्र धनेश्वर राम निवासी ग्राम राजपूत नेवरी, राजपूत बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष 2. विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम पुत्र नरेन्द्र प्रसाद सोनी निवासी कदम चौराहा गंगा कालोनी थाना कोतवाली जनपद बलिया को बनियाबांध मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उमेश राम उपरोक्त के कब्जे से एक नीले रंग के झोले से 1,05000/-00 रूपये तथा पीली धातु का टंच किया हुआ टिकिया वजन 4.810 ग्राम तथा सफेद धातु का टंच किया हुआ बिस्किट क्रमशः 251 ग्राम व 155 ग्राम बरामद हुआ तथा अभियुक्त विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम उपरोक्त के कब्जे से सफेद धातु की टिकिया 60 ग्राम, 5,000/- रूपये, आधार कार्ड, पीली धातु का लाकेट व पीली धातु का कान का आभूषण बरामद हुआ । अभियुक्त उमेश राम से पूछने पर बताया कि ग्राम रजमलपुर उर्फ नवापुरा (पकडिया) से चोरी किये गये माल को मैने टंच कराने (गलाने) के लिये विवेक कुमार सोनी को दिया था जो उसने मुझे दिया है, तथा वहां से मैने करीब 17,000/- रूपये चोरी किये थे इन रूपयों में से 16,200/- रूपये वही है तथा बरामद अन्य रुपयों पैसे के बारे में पूछने पर बताया कि रसड़ा बलिया मार्ग पर कोटवारी मोड़ अहिरपुरा में जो चोरी की थी उसमें से समानों को बेचने पर जो मुझे पैसे मिले थे उसे अपने शौक के लिये खर्च कर दिये उसमें से सिर्फ करीब 48,800/- रूपए ही बचे है जिसमे से मैने 5000 रुपये विवेक को दिया है तथा रसड़ा-मऊ मार्ग पर प्यारेलाल चौराहा के पास आजाद कालोनी से जो मैने चोरी किया था उसमें से चांदी जैसी दिखने वाले समान को मैने विवेक सोनी उर्फ शुभम को गलाने के लिये दिया था तथा मेरे पास मिले पैसों में से करीब 45,000/- रूपये वहीं से मैने चोरी की थी । अभियुक्त विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम उपरोक्त से पूछने पर बताया कि मैं उमेश राम द्वारा चोरी के दिये गये सोने चांदी के समानों को गलाता व टंच करता हूं, तथा उससे कुछ माल को औने पौने दाम पर खरीद लेता हूं, उन गहनों को गलाकर मै नये आभूषण बनाकर ग्राहकों को बेच देता हूं । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

सम्बन्धित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 232/26 धारा 305(a),331(4),317(2),317(4),61(2) BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

2. मु.अ.सं. 219/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

3. मु.अ.सं. 222/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. उमेश राम पुत्र धनेश्वर राम निवासी ग्राम राजपूत नेवरी, राजपूत बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष ।

2. विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम पुत्र नरेन्द्र प्रसाद सोनी निवासी कदम चौराहा गंगा कालोनी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष ।

बरामदगी

1. पीली धातु का टंच किया हुआ टिकिया वजन 4.810 ग्राम

2. सफेद धातु का टंच किया हुआ बिस्किट क्रमशः 251 ग्राम व 155 ग्राम

3. सफेद धातु की टिकिया 60 ग्राम,

4. दो आधार कार्ड,

5. पीली धातु का लाकेट

6. पीली धातु का कान का आभूषण

7. बरामद 1,05000/-00 रूपये

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 294/2025 धारा 305a,317(2),331(4) BNS थाना सुखपुरा, बलिया

2. मु0अ0सं0 107/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना नरही, बलिया

3. मु0अ0सं0 640/2023 धारा 380,411 IPC थाना कोतवाली, बलिया

4. मु0अ0सं0 636/2023 धारा 380,411 IPC थाना कोतवाली, बलिया

5. मु0अ0सं0 623/2023 धारा 380,411 IPC थाना कोतवाली, बलिया

6. मु0अ0सं0 606/2023 धारा 380,411 IPC थाना कोतवाली, बलिया

7. मु0अ0सं0 06/2023 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली, बलिया

8. मु0अ0सं0 432/2022 धारा 60 आबकारी अधि0, थाना कोतवाली, बलिया

9. मु0अ0सं0 51/2021 धारा 60 आबकारी अधि0, थाना कोतवाली, बलिया

10. मु0अ0सं0 196/2020 धारा 380,411 IPC थाना कोतवाली, बलिया

11. मु0अ0सं0 183/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, बलिया

12. मु0अ0सं0 174/2020 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली, बलिया

13. मु0अ0सं0 232/26 धारा 305(a),331(4),317(2),317(4),61(2) BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

14. मु.अ.सं. 219/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

15. मु.अ.सं. 222/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 कुलदीप कुमार चौकी प्रभारी उत्तरी थाना रसड़ा, बलिया ।

2. हे0का0 रविन्द्र यादव थाना रसड़ा, बलिया ।

3. का0 पंकज कुमार थाना रसड़ा, बलिया ।

4. व रि0का0 सुजीत चौरसिया थाना रसड़ा, बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें