BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन में पारदर्शिता लाने की कवायत : 152 अम्यर्थिनियां पात्र,गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक आयोजित की ग ई

Ajay Mishra

Mon, Apr 6, 2026

बलिया। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विकास खंड बॉसडीह, बेरूआरवारी एवं बैरिया की सभी आवेदिकाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने सबसे पहले आवेदिकाओं को शासनादेश दिनांक 17.09.2025 के तहत निर्धारित चयन मानदंडों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही केंद्रवार चयनित अभ्यर्थिनियों की सूची भी आवेदिकाओं के सामने साझा की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया को खुला और पारदर्शी बनाया जा सके।

बैठक के दौरान आवेदिकाओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जांच के दौरान कुछ अनियमितताओं की आशंका के चलते विकास खंड बॉसडीह के 4 तथा बैरिया के 2 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयन प्रक्रिया को फिलहाल जांच पूरी होने तक रोक दिया गया है। पूरी प्रक्रिया के बाद विकास खंड बॉसडीह में 50, बेरूआरवारी में 45 और बैरिया में 57 अभ्यर्थिनियां आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए पात्र पाई गईं। इस प्रकार कुल 152 अभ्यर्थिनियों को चयन के लिए योग्य माना गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और शिकायत-मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपत्ति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें