BREAKING NEWS

जर्जर विद्यालयों में पढ़ाई पर रोक,विद्यालयों के शौचालयों के निर्माण शीघ्र पूरा कोए जाय

कोचिंग संचालन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, अग्निशमन NOC जरुरी

दो अभियुक्त दो बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कारवाई करते हुए भेंजा गया न्यायालय

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं,सड़क और अन्नपूर्णा भवनों पर डी एम ने कसी नकेल

बलिया के CDO द्वारा ब्लाक नगरा के ग्राम तुर्की में बन रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण,प्रमुख कार्य जाने

Advertisment

मीड डे मिल और आपरेशन कायाकल्प पर जोर-सीडीओ : जर्जर विद्यालयों में पढ़ाई पर रोक,विद्यालयों के शौचालयों के निर्माण शीघ्र पूरा कोए जाय

Ajay Mishra

Wed, Jun 24, 2026

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिड डे मील एवं ऑपरेशन कायाकल्प के प्रभावी अनुश्रवण को लेकर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चल रहे कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बनाए गए शौचालयों के निर्माण को लेकर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण की जाए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा शौचालयों में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। सीडीओ ने कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों की सूची दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों में स्कूलों का संचालन न किया जाए।

उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। मिड डे मील की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि भोजन निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाया जाए और जिस दिन जो मेन्यू निर्धारित है, उसी के अनुरूप भोजन तैयार किया जाए। बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें