राजकीय हाई स्कूल बसुधरपाह(पिण्डारी)में कैरियर गाइडेन्स मेले का हुआ : भव्य उदघाटन,स्वरुप गाइडेन्स द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया गया
Ajay Mishra
Wed, Nov 19, 2025
संवाददाता जितेन्द्र यादव( जीतू )
हल्दी (बलिया) राजकीय हाईस्कूल बसुधरपाह,बेलहरी में बुधवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैरियर गाइडेंस के जिला नोडल निर्मला पांडेय प्रधानाचार्या राजकीय हाईस्कूल जगदीशपुर एवं राकेश पाण्डेय प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल दुधैला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष हल्दी राजेंद्र प्रताप सिंह व चौकी इंचार्ज बसुधरपाह अजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए श्रीमती निर्मला पाण्डेय ने कहा कि स्वरूप कैरियर गाइडेंस युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस संस्था से पढ़े युवक कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे है। हल्दी थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में बच्चों को सही राह दिखाने के लिए कोचिंग संस्थानों की बड़ी भूमिका है।अगर नियमित रूप से छात्र अध्ययन करें तो निश्चित रूप से उसका भविष्य संवर जाएगा। इसके पूर्व अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कैरियर मेले का भ्रमण किया गया और प्रत्येक छात्र-छात्राओं से उनके कैरियर के बारे में और उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली गई। वहीं बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार,शीला यादव,रचना पाण्डेय,मीनू तिवारी,निवेदिता अग्रवाल,कुमारी ऋद्धि,संजय पाण्डेय के साथ ही पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अन्त में कैरियर गाइडेंस की नोडल अर्पिता त्यागी ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शीला यादव व संचालन डा० शैल ने किया।
विज्ञापन
