वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सम्मान : दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
बलिया। वामा सारथी' (पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 06.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष बलिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार द्वारा जनपद में नियुक्त पुलिसकर्मियों के 10वीं में 01. आदर्श कुमार यादव पुत्र कान्स्टेबल राम सिंह यादव व 12वीं में 01.आदित्य कुमार यादव पुत्र का0 रामसिंह यादव 02. नितिश कुमार मिश्रा पुत्र अनु0 शिव गोपाल मिश्रा के अध्ययन करने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
क्षेत्राधिकारी लाइन ने बच्चों से संवाद कर कठिन परिश्रम से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं परीक्षा को जीवन का एक हिस्सा है और सफलता केवल एक पड़ाव है, । लाइन क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को भविष्य की हर प्रतियोगिता में सफल होने हेतु जीवन में एक अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का मूलमंत्र दिया । उनके द्वारा विषम परिस्थितियों और कठिन ड्यूटी के बावजूद बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा व संस्कार देने के लिए पुलिसकर्मी अभिभावकों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । इस दौरान वेलफेयर एसोसिएशन शाखा प्रभारी देवेन्द्र सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
