BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

पुलिस लाईन में पुलिस कप्तान के नेतृत्व में परेड : पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों के लगाई दौड़ और ली परेड की सलामी,शारीरिकवमानसिक रुप से फिट के लिए लगवाई

Ajay Mishra

Fri, Apr 11, 2025

👉 अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-

👉 परेड ग्राउण्ड व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-

बलिया। आज 11 अप्रैल 2025को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । साप्ताहिक परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारें में भी जाना व समय से गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सम्पन्न कराने के लिये भी निर्देशित किया गया । उन्होंने पुलिस लाइन का भी भ्रमण कर कार्यों सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें