BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

राष्ट्रीय राजमार्ग31 से महिला अस्पताल तक बनेगा बाईपास, स्थलीय निरीक्षण : मेडिकल बाईपास कांरिडोर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,35.23करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

Ajay Mishra

Thu, Apr 2, 2026

जिलाधिकारी ने किया भूमि अधिग्रहण तेज करने के दिए निर्देश

बलिया। जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच 31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस परियोजना की कुल लागत 35.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।

डीएम ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सही माप लिया जाए तथा किसानों से संवाद स्थापित कर एलाइनमेंट तय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कितने किसान प्रभावित होंगे, कितनी भूमि का अधिग्रहण होगा और कितने काश्तकार इसमें शामिल हैं—इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार की जाए। इसके साथ ही सीमांकन कार्य जल्द पूरा करने और अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। यह बाईपास कॉरिडोर बनने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और बेहतर होगी। निरीक्षण में सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें