BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जनपद के सिकन्दरपुर में कल शुक्रवार को‌ निकलने वाले जुलूस के लिए पुलिस : सिकन्दरपुर में निकलने वाले महाबीरी झण्डा जुलूस के लिए किया गया व्यापक पुलिस बल की तैनाती-पुलिस अधीक्षक बलिया

Ajay Mishra

Thu, Jun 26, 2025

बलिया। महाबीरी अखाड़ा जुलूस जो 14 जून से ही निकल रहे हैं और 4 जुलूस निकल चुके हैं। पांचवा और अंतिम जुलूस कल 27 जून को निकलेगा यह काफी बड़ा जुलूस होता है, जिसमें 24 अखाड़े प्रतिभाग करते हैं और जिसमें काफी भीड़ रहती है, इस जुलूस में लोग लंबी-लंबी लाठियां लेकर चलते हैं, इसे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिसमें जनपद के अलावा बाहर से अधिकारी/कर्मचारीगण लगे हैं, 02 कंपनी पीएसी का व्यवस्था किया गया है। सभी आयोजकों के साथ बातचीत कर लिया गया है, DJ संचालकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निर्धारित नियत आवाज निर्धारित है, उसी के अंतर्गत उन्हें बजाने के लिए बताया गया है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी, इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं, अगर किसी के द्वारा कोई जातिगत या सामुदायिक सद्भाव बिगड़ने जैसा कोई पोस्ट करता है तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कप्तान ने कहाकि हम लोग जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं, जो इंप्लीमेंटेशन आफ लॉ है उसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना तो किसी पुलिसकर्मी और ना ही किसी ऐसे व्यक्ति के द्वारा जो किसी भी खुशी के माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगा तो उस व्यक्ति के विरुद्ध भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें