BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

बैरिया क्षेत्र में निकला जुलूस, पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था : इद-उल-मिलाद-उल नवी का जुलूस और जश्न

Ajay Mishra

Fri, Sep 5, 2025

संवाददात- जितेन्द्र यादव (जीतू)

बलिया । बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मक्का इस्लामी झंडा लेकर मार्च किया। लोग नात-ए-कलाम पढ़ते और इस्लामी नारे लगाते हुए चल रहे थे। त्योहार की पूर्व संध्या पर कई स्थानों पर जलसा का आयोजन किया गया। मौलाना ने त्योहार के महत्व पर तकरीर दी और शायरों ने नात-ए-कलाम की प्रस्तुति दी। बैरिया से रानीगंज बाजार सहित अन्य कई गांवों में इस्लामी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। मार्ग में जुलूस में शामिल लोगों को मिष्ठान और पानी का वितरण किया गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने-अपने प्रारंभिक स्थानों पर लौटकर समाप्त हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिया थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया और बैरिया चौकी इंचार्ज एसके सोनकर, दरोगा अजय कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तैनात रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें