BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ हर्षोल्लास व भक्ति भावना के साथ सम्पन्न : पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ पिण्डारी गांव के महायज्ञ का हुआ समापन

Ajay Mishra

Sun, May 10, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू

हल्दी(बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी के पिंडारी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नौ दिवसीय महायज्ञ के अंतिम दिन यज्ञाचार्य बाल संत हरिदास जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी नीलम ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए, मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार नही छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते है।

उन्होंने कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है,वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया,उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्त्तव्य को भी समझा जा सकता है। काशी से पधारे पंडित लालजी शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति कराई। वहीं विशाल भंडारे में क्षेत्र के पिंडारी, बसुधरपार,पुरास, पंडितपुरा,नीरुपुर सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग महाप्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ की कमान वार्ड नंबर 56 के भावी जिला पंचायत प्रत्याशी कैप्टन लखनलाल यादव,कोटेदार जितेन्द्र यादव जीतू,रामबचन यादव,कामता यादव"बलमू ",भूवनेश्वर यादव, अखिलेश यादव,आलोक यादव, कृष्ण यादव, दारा यादव शशि यादव,रवी यादव,जय प्रकाश कुशवाहा,ज्ञानशंकर दुबे,रामजी दुबे एवं रविन्द्र यादव ने संभाली। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अजय सिंह अपने दल-बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें