BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

मन्दिर में पण्डितगण को जागरुक कर शपथ दिलाया गया की बालविवाह नहीं कराएं : महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग ने धार्मिक स्थलों में किया बाल विवाह के प्रति जागरुक और बालविवाह न कराने तथा समझाने को

Ajay Mishra

Wed, Jan 14, 2026

महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग ने मन्दिर के पण्डितगण को बाल विवाह न कराने और उन्हें जागरुक करने की दिलाई शपथ

रोजाना टाइम्स अजय मिश्र

बलिया। आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान) के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि आज 14 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल विवाह एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में पंडितजनों को बाल विवाह न करने/कराने एवं समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, संत गढ़ी नाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं भृगु बाबा मंदिर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार, थाना AHTU प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मलिक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामसुधार यादव, नव भारती नारी विकास समिति से मंजीत यादव, महिला थाना से महिला सिपाही एवं निरीक्षक, वन स्टॉप सेंटर से प्रभारी श्रीमती प्रिया सिंह एवं श्रीमती रंजना यादव, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन से अंजलि सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर (DMC) श्रीमती निकिता सिंह सहित अन्य सहयोगी जनमानस उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के माध्यम से समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने हेतु जन-जागरूकता फैलाना एवं सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें