BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

सड़क सुरक्षा पर बलिया में सख्ती,DMने दिए ब्लैकस्पाट चिन्हित के निर्देश : स्कूल बसों के फिटनेस की होगी जांच,संचालनयोग्य और मानक पर न होने वाले बस एवं दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों की भी बनेगी सूची

Ajay Mishra

Wed, Jul 1, 2026

दुर्घटना रोकने की तैयारी तेज, ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंटल जोन होंगे चिन्हित

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होने वाले ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) और एक्सीडेंटल जोन का चिन्हांकन किया जाए। इन स्थानों पर चेतावनी संबंधी बैनर लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंटल जोन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही शहर के दो प्रमुख स्थानों का चयन कर वहां जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी विद्यालयों की बसों का सर्वे कर यह सूची तैयार की जाए कि कितनी बसें संचालन योग्य हैं और कितनी बसें मानकों पर नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को निर्देश दिए कि वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। बैठक में एआरटीओ अरुण कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें