BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

बलिया पुलिस ने 443 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामी को किया वापस : पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व में बलिया पुलिस ने 443 फोन रिकवर कर उनके स्वामी को लौटाया

Ajay Mishra

Fri, Nov 14, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद के सभी थानों को CEIR पोर्टल पर रन कराकर गुम हुए मोबाइल की रिकवरी/बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में वर्ष-2025 में जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराकर गुम हुए कुल 443 अदद मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

रिकवर/बरामद किये गये कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 59,43,600/-

(उनसठ लाख तिरालिस हजार छः सौ मात्र) रुपये है।

उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के आवेदक जिनका मोबाइल फोन बाजार, रास्ते में अथवा भिन्न-भिन्न स्थानों से कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त जनपद के सम्बंधित थानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा कुल 443 अदद मोबाइल फोन को रिकवर/बरामद कर उनके मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया । रिकवर/बरामद किये गये कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 59,43,600/- (उनसठ लाख तिरालिस हजार छः सौ मात्र) रुपये ।

समस्त मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/थाना प्रभारी को यह निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर कार्यरत CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें