BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

गलत खाते में चला गया पैसा होल्ड कराते हुए खाते में कराया गया वापस : थाना नरही पुलिस व जनपद पुलिस द्वारा गलत खाते में चले गये 88400 रुपये को कराया वापस

Ajay Mishra

Sat, Apr 25, 2026

बलिया। थाना नरही, जनपद बलिया पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खाते में चली गयी धनराशी को होल्ड कराते हुये 88460.00/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता बलिया द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना नरही बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, मेरे बैंक खाता HDFC BANK के खातें से दिनाँक- 17.02.2026 को 9000.00/- रुपये एवं 19.02.2026 को 80000.00/- रूपये कुल 89000.00/- रुपये (शब्दो में-नवासी हजार रुपये) गलती से किसी दूसरे के खाते में स्थानान्तरण हो गया था ।

अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द0)/ नोडल साइबर सेल बलिया के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नरही बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-24.04.2026 को शिकायतकर्ता/आवेदक बलिया के खाते में (गलती से दूसरे खाते में गयी धनराशि 88460/- रूपये को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में) धनराशि को वापस कराया गया । शिकायतकर्ता/आवेदक द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना नरही जनपद बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना नरही पुलिस टीम बलिया-

1. थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह थाना नरही बलिया

2. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा (साइबर प्रभारी थाना नरही बलिया)

3. र्मेन्द्र मौर्या (कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- बी) थाना नरही बलिया

4. मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)

5. आरक्षी सुनील यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)।

विज्ञापन

जरूरी खबरें