BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

जनगणना 2027 को लेकर अपर जिलाधिकारी ने की पत्रकारों से चर्चा, : अपर जिलाधिकारी ने डेमो दिखाते हुए स्वगणना व जनगणना के बारे में दी जानकारी,बिना डरे-बिना छुपाए प्रगणक को दें जानकारी

Ajay Mishra

Fri, May 8, 2026

बलिया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना एवं जनगणना प्रक्रिया को लेकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले में 07 मई से 21 मई तक मकान सूचीकरण एवं स्वगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान लोग अपने घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे।

अपर जिलाधिकारी ने स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए पत्रकारों को इसका डेमो भी दिखाया और स्वगणना कराने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे आमजन आसानी से इसमें भाग ले सकेंगे। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को स्वयं गणना करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें