BREAKING NEWS

आज के लोकतंत्र में अब अनशन,विरोध प्रदर्शन और अपनी बात को सुनाने बताने का मजबूत हथियार अनशन भी फेल,मरने की भी सुनवाई नहीं

गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हथियार बरामद,पुलिस ने विधिक कारवाई कर न्यायालय भेंजा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

परिवहन मंत्री दया शंकर ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और दो मार्गॊ का किया शिलान्यास,अन्य नेता भी रहे उपस्थित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Advertisment

राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट के उ०प्र०अध्यक्ष बने : राष्ट्रीय लोक न्याय एंव मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट के प्रान्तीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय मिश्र को,ट्रस्ट की अन्यबातें जाने

बलिया/लखनऊ । राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट का गठन व पंजीकरण इस मंशा व उद्देश्य के साथ किया गया है कि समाज के निचले पायदान पर खड़े परिवार व उन परिवार के एक एक सदस्य के अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित किया जा सके। इसी मंशा से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अजय कुमार उपाध्याय ने शिक्षक पत्रकार व समाजसेवी अजय कुमार मिश्र को ट्रस्ट/संगठन का उत्तर प्रदेश प्रान्त का अध्यक्ष मनोनित किया है। अजय मिश्र ने इस पद पद चयन पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि अपनी पूरी क्षमता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करुंगा।

संगठन व ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने बताया है कि

समाज के सबसे अन्तिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे,मानवाधिकार की अलख जगे इसी उद्देश्य को पूरा करने का जिम्मा "राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट" ने लिया है।

इस ट्रस्ट/संगठन का विस्तार देश के कोने कोने में किया जा रहा है। इस संगठन में देश के पैमाने पर योग्य,अनुभवी,शिक्षित समाजसेवी,अधिवक्ता,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षाविद लोग जुड़ रहे हैं।

इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय(वरिष्ठ पत्रकार) ने इस संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि देवेन्द्र सिंह जी बघेल पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और संरक्षक कुलदीप सिंह राठौड़ हैं अन्य सम्मानित क ई पदाधिकारी हैं जो संगठन से जुड़े हुए हैं।

संगठन से जुड़ने के लिए समाजसेवा की भावना पूर्णरूपेण रखने वाले युवा,अधिवक्ता,अवकाश प्राप्त अधिकारी और जागरुक वे नागरिक जो पिछड़े-कुचले की मदद करना चाहते हों जहाँ सिस्टम नहीं पहुंच पाता हो वहाँ तक पहुंच की भावना रखते हों, संगठन से जुड़ सकते हैं। जुड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं,सदस्यता पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दी जा रही है।

संगठन के उद्देश्यों और क्या करेगा यह ट्रस्ट संगठन इसके बारे में जानकारी सर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि:-

#नि:शुल्क कानूनी सहायता

गरीब,पीड़ित को कोर्ट कचहरी,थाना-तहसील में वकील व मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।

#मानवाधिकार संरक्षण

महिला उत्पीड़न, बाल श्रम उन्मूलन,बधुआ मजदूरी, पुलिस ज्यादती जैसे प्रकरणों में पीड़ित की मदद करना।

#लोक अदालतों का प्रचार-प्रसार

विवादों को लोक अदालत के जरिए सस्ता सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करना।

#भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम

RTI, सोशल आडिट और जनसुनवाई के जरिए पारदर्शी तरीके से योजनाओं को पिछड़े वर्ग तक पहुंचाना।

#सदस्यता अभियान

देश भर में सभी प्रान्तों में और प्रान्त के सभी जनपदों में तथा जनपद के सभी ब्लाकों व पंचायतों में ग्राम स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर ईमानदार और समाज के प्रति समर्पित लोगों को जोड़ कर मजबूत नेटवर्क बनाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें