BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना : जागरुकता अभियान का हुआ आयोजन

Ajay Mishra

Fri, Jun 27, 2025

जितेन्द्र यादव (जीतू)

बलिया। जनपद में 24 से 27 जून तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत एक जागरूकता अभियान मुख्यमंत्री युवा फेलो परमवीर यादव और प्रिया यादव द्वारा चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और योजना के लाभों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, उद्यमियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

युवा फेलो परमवीर यादव ने बताया कि कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिये यह योजना 21 से 40 वर्ष तक के उम्र के युवाओं के लिए है, जिसमें पांच लाख रुपए तक का बिना ब्याज ऋण चार वर्षों के लिए उपलब्ध है। समय पर मूलधन चुकता करने पर 10 प्रतिशत की अनुदान सब्सिडी भी दी जाती है। उपस्थित युवाओं ने इस योजना में गहरी रुचि दिखाई और अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करने की उत्सुकता जताई।

जिला प्रशासन ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ लें और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें