BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

डॉ॰भीम राव अम्बेडकर जयन्ती पर आपदा विभाग में गूंजा समानता का संदेश : 135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

Ajay Mishra

Tue, Apr 14, 2026

बलिया। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जनपद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आपदा विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में समानता, भाईचारे तथा समरसता की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें