विनोद राय के 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता : श्रद्धांजलि सभा के पूर्व तिरंगा यात्रा भी निकाला गया,दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह को भी दी ग ई श्रद्धांजलि
Ajay Mishra
Wed, Aug 12, 2026
संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू
बलिया। नरही थाना गोली कांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को नरही स्थित खेल मैदान पर फेफना विधानसभा के अलावा जनपद के सभी क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। इसके पहले फेफना के सभी गांवों से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा नरही पहुंची,मोटर साइकिल जुलूस में सम्मिलित हजारों कार्यकर्ता नरही खेल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा,विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, विधायक केतकी सिंह,पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय विनोद राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि '12 अगस्त 2016 की काली रात और विनोद राय की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता। विनोद राय के परिवार को हर कीमत पर न्याय मिलेगा और दोषियों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।श्रद्धांजलि सभा को सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर,पूर्व विधायक संजय यादव,पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह,पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल,बांसडीह विधायक केतकी सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा,विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह,प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'आदि ने संबोधित किया।
उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि, रखा मौन
बलिया
विनोद राय की शहादत दिवस पर नरही में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विनोद शंकर दूबे आदि ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 'उमाशंकर सिंह जैसे नेता विरले ही पैदा होते हैं, उनके दिवंगत होने से जो रिक्ति पैदा हुई है उसे कभी नहीं भरा जा सकता। उमाशंकर सिंह जनमानस की स्मृतियों में सदैव अमर रहेंगे।
विज्ञापन
