BREAKING NEWS

पुलिस ने खोये हुए 23 मोबाइल को बरामद कर उसके स्वामियों को किया सुपुर्द,जिसकी कीमत 2,86577 रुपया

हूटर व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने व नियम तोड़ने वालों पर होगी कारवाई लाईसेन्स व आर सी होंगे निलम्बित- RTO

तीन बालक और तीन बालिका प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

पकड़ा गया अभियुक्त तीन अन्य बालापचारी अभियुक्तों की मदद से मोटरसाइकिल बिहार ले जाकर बेंचने वाला था

पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ पिण्डारी गांव के महायज्ञ का हुआ समापन

Advertisment

जिले में 343 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड,भव्य समारोह में ली शपथ : रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में दीक्षांत परेड,नौ माह के प्रशिक्षण के बाद जवान बन कर तैयार

Ajay Mishra

Sun, Apr 26, 2026

बलिया। जनपद बलिया के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में 12 टोलियों के कुल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में समारोह विधिवत संपन्न हुआ। इस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। अपने संदेश में उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया। उत्कृष्ट रिक्रूट हुए सम्मानित अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया। विवेक द्विवेदी – सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम)

विशाल यादव–परेड कमांडर-I मो0 इसराफिल मंसूरी–परेड कमांडर-II

नित्य प्रकाश – परेड कमांडर-III

अंकुर दूबे – इनडोर परीक्षा में प्रथम

दिलाई गई शपथ समारोह के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई ग ई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से प्रस्थान किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अक्षय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, जवानों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें