: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा विस्तार देने पर हुई चर्चा जिलाध्यक्ष के चुनाव पर भी हुआ चर्चा
Admin
Mon, Feb 24, 2025
बलिया। "राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" की एक बैठक बैरिया के कोटवां में की ग ई जिसमें तहसील बैरिया और जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत से जुड़े जनपद के अन्य तहसीलों के पत्रकारों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। सर्व प्रथम स्थानीय पत्रकारों द्वारा आगंतुक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकारों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, पीड़ित पत्रकारों की मदद, पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा के संबंध में विचार विमर्श हुआ। जनपद स्तर पर एक कोष बनाने पर भी सहमति बनी।"राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" के जिलाध्यक्ष के पद हेतु आज केवल एक पर्चा दाखिल हुआ। राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा पर्चा दाखिला की तिथि 23 से 26 फरवरी तक नियत किया है।पदाधिकारियों ने आगे बताया कि 2 मार्च को होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रान्तीय अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी 2 मार्च को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में बैठक आहूत की जाएगी। चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक पिंटू सिंह ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत सदैव आगे रहेगा। कार्यक्रम में अमर नाथ चौरसिया,अजय मिश्र,गिरीश मिश्र,अजीत कुमार सिंह बिट्टू,चन्दन सिंह,पिन्टू तलवार,हरि नारायण सिंह,दिनेश कुमार पाण्डेय,सैयद मेराज अहमद और कमलेश कुमार ओझा आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप बच्चन एवं संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष बलिया का चुनाव का नामांकन 23-2-25 से बढाकर 26-2.2025 कर दिया गया है यह निर्णय राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आजमी के लखनऊ कार्यालय के उद्घाटन के बाद हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी लोगों के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आजमी भी 2 मार्च को होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
