BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

निष्पक्ष परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क,DM,SP ने किया केन्द्रों का दौरा : परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण,कन्ट्रोल रुम व बॉयोमेट्रिक जांचा

Ajay Mishra

Sat, Mar 14, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज तथा गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां हो रही गतिविधियों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में जाकर चल रही परीक्षा की स्थिति देखी तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से बायोमेट्रिक व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी ली कि परीक्षा में कुल कितने परीक्षार्थी उपस्थित हुए और कितने अनुपस्थित रहे। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए जिम्मेदार कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें