BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

आगामी त्योहारों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ और जिलाधिकारी : जिलाधिकारी ने त्योहारों पर शुद्ध खाद्य पदार्थ को लेकर दिए निर्देश

Ajay Mishra

Tue, Sep 30, 2025

बलिया। जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई।

जिलाधिकारी ने दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज व छठ पूजा के त्योहारों कों देखते हुए शुद्ध व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर बडे खाद्य कारोबार कर्ताओं, मिष्ठान विक्रेताओं से सम्पर्क व बैठक आयोजित करके उन्हें व्यापक निर्देश देने को कहा।

उन्होंने कहा कि छोटे खाद्य कारोबार कर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक किया जाये। यह ध्यान रखा जाय की विभाग की कार्यवाही में छोटे कारोबारियों का उत्पीडन न हो। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व ए०ओ०कोर्ट में लम्बित मुकदमों का निस्तारण के लिये प्रभावी पैरवी किया जाय। समिति के सदस्यों के सुझाव पर तहसील स्तर पर कैम्प लगाकर लाइसेन्स, रजिस्ट्रेशन करने, खाद्य कारोबार के कानून व नियम के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। बैठक में सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिंह चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, लिपिक पीयूष सिंह, नीरज पांडेय, व्यापारी नेता विजय कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस शैलेंद्र कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें