BREAKING NEWS

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर में फ्लेग मार्च

आई जी आर एस शिकायतों के निस्तारण में नलकूप अधिकारी का वेतन रुका,अधिकारी दो दिन में सुधार करें अन्यथा कड़ी कारवाई

दोकटी पुलिस ने अन्यत्र प्रान्त ले जाये जा रहे तस्करी के 22 लाख रुपये के अंग्रेजी शराब को पकड़ा

यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 पर विविध जागरुकता

सड़क पर नहीं होगी नमाज,शिफ्टवार होगी नमाज अदा,प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी पर सख्ती,अधिकारीगण को DM ने दिए निर्देश

Advertisment

दोकटी थाना पुलिस द्वारा एक पिकप से 3105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद : दोकटी पुलिस ने अन्यत्र प्रान्त ले जाये जा रहे तस्करी के 22 लाख रुपये के अंग्रेजी शराब को पकड़ा

Ajay Mishra

Wed, May 27, 2026

बलिया। पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, बिक्री व निर्माण की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के सफल निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल निर्देशन में थाना दोकटी पुलिस को मिली सफलता ।

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि मौके पर क्षेत्र में समय लगभग 22.30 बजे रात्रि गस्त करते हुए उ0नि0 गिरीशचन्द्र मय हमराह का0 राजीव कुमार के उपस्थित थे कि शोभा छपरा बैरिया मार्ग से होते हुए मठ धजु गिरि की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग जो जय प्रकाश नगर बंधे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की पिकप आते हुए दिखाई दी अज्ञात चालक अचानक पुलिस वालों को देखकर मठ धजु गिरि की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग के दक्षिण तरफ पीपल के पेड़ के पास सड़क के दाहिनी ओर उपरोक्त सफेद रंग की पीले रंग त्रिपाल से ढकी हुई पिकप को खड़ी करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया । संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस वालों के द्वारा उपरोक्त पिकप को चेक करते हुए उस पर बंधे हुए पीले रंग के त्रिपाल को हटाकर देखा गया तो उसमे शराब की पेटिया लदी थी । आरक्षी चालक रामबाबू गोस्वामी से पिकप वाहन उपरोक्त को चलवाकर थाना स्थानीय पर लाया गया । पिकप की तलाशी में अवैध अंग्रजी शराब 3105 लीटर बरामद हुआ, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपया है ।

बरामद 01 अदद वाहन पिकप रजिस्ट्रेशन नं0 UP60CT4708 को एमवी एक्ट में कार्यवाही करते हुए सीज की गयी व वाहन स्वामी प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा निवासी 157 बहादुर पुर कारी अभय पुर उर्फ बहादुर पुर कारी बलिया व पिकप चालक अज्ञात के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 60(1)/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम थाना दोकटी जनपद बलिया का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 84/2026 धारा 60(1)/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम थाना दोकटी जनपद बलिया

बरामदगी विवरण-

01 अदद वाहन पिकप रजि0 नं0 UP60CT4708

**कुल योग पेटी 300 व 3105 लीटर बरामद अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपया*

*1. बीयर 500 ML-150 पेटी प्रत्येक में 24 पीस कुल 1800 लीटर

*2. 8 पीएम 180 ML-65 पेटी प्रत्येक में 48 पीस कुल 561.6 लीटर

*3. आफीसर च्वाइस 180 ML-30 पेटी प्रत्येक में 48 पीस कुल 259.2 लीटर

*4. रायल स्टैग 750 ML-5 पेटी प्रत्येक में 12 पीस कुल 45 लीटर

*5. रायल स्टैग एम पी 375 ML-15 पेटी प्रत्येक में 24 पीस कुल 135 लीटर

*6. आफ्टर डार्क 180 ML-25 पेटी प्रत्येक में 48 पीस कुल 216 लीटर

*7. ब्लेण्डर प्राइड व्हाइट 750 ML-03 पेटी प्रत्येक में 12 पीस कुल 27 लीटर

*8. ब्लेण्डर प्राइड ब्राउन 375 ML-02 पेटी प्रत्येक में 24 पीस कुल 18 लीटर

*9. 8 पीएम गोल्ड 180 ML 05 पेटी प्रत्येक मे 48 कुल 43.2 लीटर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह थाना दोकटी जनपद बलिया

2. उ0नि0 गिरीशचन्द्र थाना दोकटी जनपद बलिया

3. का0 राजीव कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया

4. रि0का0 सम्राट सिंह सोलंकी थाना दोकटी जनपद बलिया

5. रि0का0 विवेक द्विवेदी थाना दोकटी जनपद बलिया

6. रि0म0का0 समिता मौर्या थाना दोकटी जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें