BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

शिक्षकों के हितों के लिए बना शिक्षकों का टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया : टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डां०दिनेश चन्द्र शर्मा,21 नवम्बर को महारैली

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ॰ दिनेश चन्द्र शर्मा नवगठित टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये।इनके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव - मा० राममूर्ति ठाकुर को बनाया गया जो अध्यक्ष, PSS झारखंड)हैं, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय सिंह जी( जो प्रदेश महामंत्री UPPSS)हैं, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष-शिवशंकर पांडेय जी को बनाया गया जो कोषाध्यक्ष, UPPSS उत्तरप्रदेश) हैं।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - मा० विनोद कुमार यादव बने जो प्रांतीय मंत्री, UPPSS उत्तरप्रदेश)हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - मा० राधे रमण त्रिपाठी को बनाया गया जो वरि. उपाध्यक्ष, UPPSS उत्तरप्रदेश)हैं। राष्ट्रीय सचिव - मा० आशुतोष त्रिपाठी को बनाया गया।

इस प्रकार शिक्षकों पर हो रहे असंवैधानिक और अनैतिक कानून की आड़ में हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ 9 प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया बनाकर सरकार से दो- दो हांथ करने ले लिए तैयार हो गये हैं और ‌अब निर्णायक‌ लड़ाई लड़ी जायेगी जिसके पहले चरण में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक‌ महारैली 21 नवम्बर को की जायेगी और आगे की रणनीति की घोषणा उसी दिन की जायेगी।

उल्लेखनीय है‌ कि शिक्षकों पर अनावश्यक रुप से टेट की अनिवार्यता की ग ई है और इसे पूरा न करने पर सेवा समाप्ति की बात की जा रही है जिसके विरोध में शिक्षक संगठन करो‌ या मरो की तर्ज पर आर-पार की‌ लड़ाई के लिए कृत संकल्पित है और इसकी बागडोर कुशल रणनीतिकार व आन्दोलनों में अपनी पहचान बनाने वाले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डां० दिनेश चन्द्र शर्मा‌ को सौंपी गई। अब देखना होगा कि आगे किस प्रकार ‌संघर्ष किया जा रहा‌ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें